देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में ट्रकों की टक्कर में दो की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

धुबुलिया (पश्चिम बंगाल), 11 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में रविवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने से हुई टक्कर में दोनों के चालकों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि घटना धुबुलिया थाना क्षेत्र के द्विजेंद्र सेतु के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर घटी।

यह भी पढ़े | MP bypolls 2020: कांग्रेस नेता अरुण यादव का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज, कहा- कुत्ते की समाधि 13 करोड में बेची.

उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर हादसे के बाद करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है कि एक ट्रक के चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और टक्कर हो गयी।

यह भी पढ़े | UPSC Recruitment 2020: असिस्टेंट प्रोफ़ेसर और अन्य पोस्ट के लिए भर्ती शुरू, आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देखें पूरी डिटेल्स.

उन्होंने बताया कि दोनों ही ट्रकों में पत्थर लदे हुए थे।

मृत ट्रक चालकों की पहचान नादिया जिले के नकाशीपारा निवासी फिरोज बिस्वास (24) और बीरभूम जिले में मुरारोई थाना क्षेत्र के राजग्राम निवासी अली शेख (19) के तौर पर हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)