विदेश की खबरें | फ्लोरिडा में विमान दुर्घटना में दो की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संघीय विमानन प्राधिकार की प्रवक्ता कैथलीन बेरगेन ने बताया कि दो इंजन वाला एअरो कमांडर सुबह नौ बजे के करीब पेम्ब्रोक पार्क में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह स्थान फोर्ट लॉडेरडाले से दक्षिण में है।
संघीय विमानन प्राधिकार की प्रवक्ता कैथलीन बेरगेन ने बताया कि दो इंजन वाला एअरो कमांडर सुबह नौ बजे के करीब पेम्ब्रोक पार्क में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह स्थान फोर्ट लॉडेरडाले से दक्षिण में है।
ब्रोवार्ड शेरिफ कार्यालय की खबर के अनुसार ब्रोवार्ड काउंटी और हॉलीवुड शहर के बचावकर्मी घटनास्थल पहुंचे।
यह भी पढ़े | Pakistan: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान बोले, नवाज शरीफ को देश छोड़ने की अनुमति देना गलती थी.
अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर दो लोग मलबे में दबे हुए थे और उनकी मौत हो चुकी थी। उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
शेरिफ कार्यालय ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि विमान पोम्पानो बीच से ओपा लोका के दक्षिण में जा रहा था।
यह भी पढ़े | भारतीय महिलाओं को एक दिन के लिए ब्रिटिश उच्चायुक्त बनने का मौका.
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना की जांच करेगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

