देश की खबरें | जजपा के दो विधायक कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दो विधायक संसद में पारित कृषि विधेयकों के विरोध में राज्य के किसानों द्वारा रविवार को किए गए प्रदर्शनों में शामिल हुए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 20 सितंबर हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दो विधायक संसद में पारित कृषि विधेयकों के विरोध में राज्य के किसानों द्वारा रविवार को किए गए प्रदर्शनों में शामिल हुए।

हरियाणा में जजपा के बरवाला से विधायक जोगी राम सिहाग और शाहबाद विधायक राम करन काला किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए।

यह भी पढ़े | Sec 144 in Several Districts of Rajasthan: राजस्थान के कई जिलों में कल से धारा 144 लागू, सीएम अशोक गहलोत ने जनता से की कॉपरेट करने की अपील.

वहीं, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये कहा कि कृषि क्षेत्र से संबंधी विधेयकों में से किसी में भी फसल खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था खत्म करने का कोई संकेत तक नहीं है।

किसानों के प्रदर्शन में जजपा के दो विधायक शामिल हुए, वहीं दो अन्य--राम कुमार गौतम और देवेंद्र बबली-- भी इस मुद्दे पर इससे पहले पार्टी के रुख से अलग राह पर गये हैं। पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर मतभेद दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़े | झारखंड में कोरोना के 1492 नए केस, संक्रमितो की संख्या 71,352 हुई: 20 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पिछले विधानसभा चुनाव में 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में जजपा ने 10 सीटों, जबकि भाजपा ने 40 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद जजपा ने सरकार गठन में भाजपा का समर्थन किया था।

भारतीय किसान संघ और अन्य किसान संगठनों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\