एजेंसी न्यूज

मध्य प्रदेश में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता से दो लड़कियों की मौत, 15 लोग बीमार

जिले में एक विवाह समारोह में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गयी जबकि 15 अन्य लोग बीमार हो गए. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

मध्य प्रदेश में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता से दो लड़कियों की मौत, 15 लोग बीमार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश), 17 मई : जिले में एक विवाह समारोह में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गयी जबकि 15 अन्य लोग बीमार हो गए. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पांढुर्ना सदर अस्पताल के डॉ विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित कोडिया गांव में सोमवार की रात शादी समारोह में कुछ लोगों को खाना खाने के बाद उल्टी और दस्त की परेशानी होने लगी.

उन्होंने बताया कि दो नाबालिग लड़कियों पलक (08) और अक्षरा (11) की उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि बीमार हुए अन्य 15 लोगों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. यह भी पढ़ें : उप्र : खेत में काम कर रही महिला की करंट लगने से मौत

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2022 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).