देश की खबरें | कोयंबटूर में दो हाथी मृत पाये गये, एक निलगिरी में

कोयंबटूर, दो जुलाई तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में बृहस्पतिवार को दो हाथी मृत मिले हैं जबकि एक अन्य हाथी पास के नीलगिरी में मृत पाया गया है । वन विभाग ने इसकी जानकारी देते हुये बताया कि हाथियों के मरने के कारणों का पता लगाने के लिये उनका शव परीक्षण कराया जा रहा है ।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर मेत्तुपलायम के कंडीयूर में 25 साल की एक हथिनी मृत पायी गयी । उसकी बायीं कान से रक्तस्राव हो रहा था ।

यह भी पढ़े | Coronavirus: अमित शाह ने दिल्ली-एनसीआर में कोविड-19 पर रोक लगाने के लिए की अहम बैठक, सीएम अरविंद केजरीवाल समेत ये नेता हुए शामिल.

सूत्रों ने बताया कि विभाग के अधिकारी पशु चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंच गये हैं । मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पायेगा ।

इस हथिनि के शव परीक्षण की तैयारी चिकित्सक कर ही रहे थे कि वन अधिकारियों को यहां से बीस किलोमीटर दूर एक अन्य मादा हाथी के सिरुमुगई में मृत होने की सूचना मिली ।

यह भी पढ़े | ज्योतिरादित्य सिंधिया का तंज, कहा- मुझे दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से किसी सर्टिफिकेट की जरूर नहीं : 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने बताया कि बीस साल की इस हथिनी के बारे में कहा जा रहा है कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था ।

इस बीच, नीलगिरी जिले में बांस के एक निजी रिसॉर्ट में एक अन्य हाथी का शव बरामद किया गया है । अधिकारियों के अनुसार उसकी मृत्यु संभवत: करंट लगने से हुयी है । हाथी बांस खीचते वक्त बिजली तार को अथवा घेरा को छू गया होगा ।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)