एजेंसी न्यूज

दमोह में तालाब में डूबने से दो लड़कों की मौत

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक गांव में दो लड़कों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

दमोह में तालाब में डूबने से दो लड़कों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

दमोह (मध्य प्रदेश), 6 जुलाई : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक गांव में दो लड़कों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि नोहटा थाना क्षेत्र के मंगुआ मानगढ़ गांव में मंगलवार शाम छह और नौ साल की उम्र के दो बच्चों के शव तालाब में मिले. यह भी पढ़ें : ट्रोल्स को बंद करने के लिए उर्फी जावेद ने राखी सावंत को बताया ‘लीजेंड’

अधिकारी ने बताया कि लड़के दोपहर में खेलने के लिए अपने घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे तो उनके परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरु की, बाद में तालाब के किनारे उनके कपड़े पड़े मिले और तलाब में बच्चों के शव मिले.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).