एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बुलंदशहर में हथियारों की तस्करी में लिप्त पिता-पुत्र समेत दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान थाना खुर्जा नगर क्षेत्र अंतर्गत शेख साहिबान मोहल्ले के निवासी रिजवान अंसारी और उसके बेटे अदनान के रूप में हुई है।

देश की खबरें | बुलंदशहर में हथियारों की तस्करी में लिप्त पिता-पुत्र समेत दो गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान थाना खुर्जा नगर क्षेत्र अंतर्गत शेख साहिबान मोहल्ले के निवासी रिजवान अंसारी और उसके बेटे अदनान के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों के पास से 315 बोर के पांच अवैध तमंचे, 10 कारतूस, 12 बोर के दो अवैध तमंचे, छह कारतूस, 32 बोर के दो अवैध पिस्तौल, छह कारतूस और एक बलेनो गाड़ी बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में थाना खुर्जा नगर पर एक अन्य मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि रिजवान के खिलाफ बुलंदशहर में पहले से पांच और दिल्ली में एक मामला दर्ज है और उसके बेटे अदनान के ऊपर बुलंदशहर में दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक (देहात) रोहित मिश्र ने बताया कि थाना खुर्जा नगर क्षेत्र अंतर्गत खुर्जा निवासी रिजवान अवैध हथियारों का आपूर्तिकर्ता रहा है, जो जेल में बंद था और वह 26 दिसंबर को जमानत पर रिहा हुआ और देर रात में मोहल्ले में जाकर उसके द्वारा जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की गई, डीजे बजाया गया और अपने साथ के लोगों के साथ मिलकर हवाई फायरिंग भी की गई।

मिश्र ने बताया कि इसकी सूचना जब स्थानीय पुलिस को मिली तो मौके पर जाकर जांच पड़ताल एवं छानबीन की गई और इस संबंध में एक मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज कराया गया। उस अभियुक्त की तलाश के लिए खुर्जा देहात और खुर्जा नगर की टीम शुक्रवार रात लगी हुई थी।

एसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि राजमार्ग पर एक गाड़ी के जरिए अभियुक्त जा रहा है, जिस पर दोनों थानों की टीम और दोनों थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और जांच के दौरान उस कार को रोकने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया और गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें सात अवैध तमंचे और दो अवैध पिस्टल बरामद हुई हैं और विभिन्न बोर के दर्जनों कारतूस बरामद हुए हैं। इस संबंध में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूरी करके जेल भेजा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).