मंगलुरु, 18 अगस्त कर्नाटक के मंगलुरु में महिला पुलिस ने दिव्यांग नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।
नाबालिग की मां की शिकायत के अनुसार, वह दिव्यांग बेटी को अपने परिवार से परिचित व्यक्ति और उसकी रिश्तेदार एक महिला के पास छोड़कर गई थी। लड़की की मां उसे यहां छोड़कर मांजेसर में हुई एक दुर्घटना जिसमें उसका भाई शामिल था, के बारे में जानकारी हासिल करने गई थी।
मां के जाने पर व्यक्ति ने महिला की मदद से नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।
आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी अब्दुल हालीम (37) और मंगलुरु के कुलशेखर की निवासी महिला के रूप में हुई है।
महिला को शिकायत दर्ज होने पर बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, आरोपी व्यक्ति को गोवा पुलिस की मदद से मडगांव में एक ट्रेन से गिरफ्तार किया गया जब वह मुंबई भागने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 109 (उकसाने) और पोक्सो अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस थाने की निरीक्षक ए सी लोकेश जांच दल का नेतृत्व कर रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY