एजेंसी न्यूज

UP Gang Rape: आगरा में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. घटना रविवार की है. आरोपियों को खंदौली रोड रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया.

UP Gang Rape: आगरा में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार
Representational Image (Photo Credit : PTI)

आगरा (उप्र), 8 मार्च : आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. घटना रविवार की है. आरोपियों को खंदौली रोड रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल, ऑटो और चार हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.

क्षेत्राधिकारी रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को छात्रा ने थाना एत्मादपुर में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप है कि छात्रा जब ऑटो से जा रही थी तब ऑटोचालक उसे सुनसान जगह ले गया और वहां अपने दो साथियों को भी बुला लिया. आरोपियों ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया और उससे पांच हजार रुपये भी छीन लिए. यह भी पढ़ें : गुरुग्राम में दो मुस्लिम व्यक्तियों ने मारपीट का आरोप लगाया

आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और घटना का जिक्र किसी से करने पर वीडियो वायरल करने तथा हत्या की धमकी भी दी. इस संबंध में थाना एत्मादपुर में मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2022 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).