जरुरी जानकारी | ट्विटर 2021 की शुरुआत में ‘ब्लू टिक’ को वापस लाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर अपने खातों के सत्यापन की प्रक्रिया अगले साल की शुरुआत में फिर शुरू करेगा, जिसके तहत सक्रिय और प्रामाणिक यूजर्स के खाते को ‘ब्लू टिक’ दिया जाता है।

नयी दिल्ली, 25 नवंबर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर अपने खातों के सत्यापन की प्रक्रिया अगले साल की शुरुआत में फिर शुरू करेगा, जिसके तहत सक्रिय और प्रामाणिक यूजर्स के खाते को ‘ब्लू टिक’ दिया जाता है।

ट्वीटर ने अपने सार्वजनिक सत्यापन कार्यक्रम को तीन साल पहले रोक दिया था, क्योंकि उसे प्रतिक्रिया मिली थी कि कई लोगों को यह मनमाना और भ्रमित करने वाला लगा।

यह भी पढ़े | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 13,100 के पार.

ट्वीटर ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘‘एक साल बाद हमने 2020 के अमेरिकी चुनाव के मौके पर सार्वजनिक बातचीत में ईमानदारी बनाए रखने के लिए इस काम को आगे बढ़ाया।’’

माइक्रोब्लॉगिंग मंच अब प्रक्रिया को फिर से शुरू कर रहा है और जनता से 24 नवंबर से आठ दिसंबर 2020 तक अपनी नई सत्यापन नीति के मसौदे पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा है।

यह भी पढ़े | How To Check LIC Policy Status Online: एलआईसी ग्राहक पॉलिसी का स्टेटस ऑनलाइन ऐसे करें चेक, जानिए पूरी प्रक्रिया.

ब्लॉग में कहा गया है कि इस नीति के आधार पर भविष्य में सुधार किए जाएंगे कि सत्यापन का मतलब क्या है, सत्यापन के लिए कौन योग्य है और ‘‘अधिक न्यायसंगत प्रक्रिया’’ सुनिश्चित करने के लिए क्यों कुछ खाते सत्यापन खो सकते हैं।

ट्विटर ने कहा, ‘‘हम 2021 की शुरुआत में एक नई सार्वजनिक आवेदन प्रक्रिया के साथ सत्यापन को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं... प्रस्तावित नीति के अनुसार ट्विटर पर ‘ब्लू वेरिफाइड बैज’लोगों को बताता है कि यह सार्वजनिक हित का एक प्रामाणिक खाता है।’’

ट्विटर ने कहा कि ब्लू टिक पाने के लिए खाता ‘उल्लेखनीय और सक्रिय’ होना जरूरी है।

इसके तहत ट्विटर ने छह तरह के खातों की पहचान की है, जिसमें 1) सरकार, 2) कंपनियां, ब्रांड और गैर-लाभकारी संगठन, 3) समाचार, 4) मनोरंजन, 5) खेल, 6) सामाजिक कार्यकर्ता, आयोजक और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी