जरुरी जानकारी | ट्विटर ने अमूल के खाते पर अस्थाई रोक के पीछे सुरक्षा प्रक्रियाओं का हवाला दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमूल का खाता कुछ समय के लिये हटाये जाने के एक दिन बाद ट्विटर ने शनिवार को कहा कि इसका कारण सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाएं हैं।

नयी दिल्ली, छह जून अमूल का खाता कुछ समय के लिये हटाये जाने के एक दिन बाद ट्विटर ने शनिवार को कहा कि इसका कारण सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाएं हैं।

अमूल ब्रांड नाम से खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन परिसंघ का ट्विटर खाता चार जून की शाम ब्लॉक कर दिया गया था। हालांकि, खाता पांच जून को फिर से बहाल हो गया। इसके बाद ट्विटर को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े | स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइंस- कोरोना के हल्के व बिना लक्षण वाले मरीजों को न करें अस्पतालों में भर्ती, 24 घंटे में किया जाए डिस्चार्ज.

ट्विटर के प्रवक्ता ने इस बारे में कहा, "खातों की सुरक्षा हमारे लिये एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। यह सुनिश्चित करने के लिये कि किसी खाते की सुरक्षा से समझौता नहीं किया गया है, कभी-कभी खाता धारक के लिये एक सरल रीकैप्चा प्रक्रिया अपनाते हैं। यह प्रक्रिया मूल खाता धारक के लिये सरल है, लेकिन स्पैम के लिये या दुर्भावनापूर्ण खाता धारकों के लिये यह मुश्किल होता है।’’

अमूल के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी ने कहा कि कंपनी का ट्विटर खाता चार जून की रात को ब्लॉक कर दिया गया था। हालांकि, ट्विटर पर यह मुद्दा उठाये जाने के बाद पांच जून की सुबह खाता को पुन: बहाल कर दिया गया।’’

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा ट्विटर खाता चार जून की रात को ब्लॉक कर दिया गया था और 5 जून की सुबह फिर से बहाल हो गया। हमने ट्विटर से पूछा है कि हमारे खाते को ब्लॉक क्यों किया गया। हम जवाब का इंतजार कर रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\