देश की खबरें | ‘टेनेट’ में मां डिंपल कपाडिया के प्रदर्शन की ट्विंकल ने की तारीफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हॉलीवुड फिल्म ‘टेनेट’ में मां डिंपल कपाड़िया की अदाकारी देखने के बाद अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना मां पर गर्व महसूस कर रही हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, दो सितंबर हॉलीवुड फिल्म ‘टेनेट’ में मां डिंपल कपाड़िया की अदाकारी देखने के बाद अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना मां पर गर्व महसूस कर रही हैं।

क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित इस फिल्म में कपाड़िया की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह फिहाल पति अक्षय कुमार के साथ ब्रिटेन में हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra Not to Resume Metro Rail Services: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार का फैसला, सिंतबर महीने में नहीं शुरू होगी मेट्रो सेवा.

उन्होंने ट्विटर पर फिल्म में कपाड़िया का एक सीन साझा किया।

उन्होने लिखा, ‘‘आखिरकार मैंने थिएटर में 'टेनेट' देखी। हालांकि मेरी मां इतनी शांतप्रिय है कि उन्होंने इसका कोई प्रचार नहीं किया। वह अद्भुत और बेहतरीन हैं।”

यह भी पढ़े | Delhi Metro Guidelines: दिल्ली में 7 सितंबर से दौड़ेगी फिर से मेट्रो, यात्रियों को अब इन-इन नियमों का रखना होगा ध्यान.

उन्होंने लिखा कि क्रिस्टोफर नोलन के बेहतरीन निर्देशन में हथियार तस्कर के रुप में प्रिया यानी डिंपल कपाड़िया ने शानदार प्रदर्शन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\