विदेश की खबरें | ट्रंप के खुफिया प्रमुख ने चुनाव सुरक्षा जानकारी कैपिटोल हिल को देना बंद की

अधिकारी के इस कदम से आसन्न राष्ट्रपति चुनाव में विदेशी दखल के बारे में जानने के जनता के अधिकार पर सांसदों को चिंता में डाल दिया है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि प्रशासन कांग्रेस द्वारा चुनाव सुरक्षा संबंधी जानकारियां सार्वजनिक करने की खुफिया सूचनाओं से ‘‘तंग’’ आ गया था।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: इजरायल में सामने आए COVID-19 के एक हजार 465 नए मामले आए सामनें, कुल संक्रमितों में आकड़ा 113,465.

ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ उन्होंने सूचनाएं लीक कीं और उससे भी खराब, उन्होंने गलत सूचनाएं दीं और हम उससे थक गए थे।’’

हालांकि ट्रंप ने इस बात को साबित करने के लिए कोई ब्योरा नहीं दिया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Worldwide Updates: दुनियाभर में COVID-19 के आकड़ें 24 करोड़ के पार, अब तक 840,000 से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

सीनेटर एंगस किंग ने कहा कि राष्ट्रीय खुफिया निदेशक का कार्यालय अमेरिकी चुनावों के लिए विदेशी खतरों पर कांग्रेस को जानकारी देना बंद करेगा,यह विचार ही एक प्रकार का ‘‘उल्लंघन’’ है और यह कि लिखित बातें ‘‘ स्पष्ट रूप से नाकाफी’’ हैं।

सीनेट की खुफिया समिति के सदस्य किंग ने एक लंबे बयान में कहा,‘‘ अमेरिका का चुनाव वास्तव में हमारी लोकतंत्र की नींव है और वह खतरे में है।’’

रैटक्लिफ ने शनिवार को सीनेट और हाउस के नेतृत्व को और अन्य संबंधित अधिकारियों को औपचारिक अधिसूचना पत्र भेजा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)