कतर से पूरे अरब में प्रसारण करने वाला समाचार चैनल ‘अल जजीरा’ ने ट्रंप की टिप्पणियों को ‘‘अप्रत्याशित घोषणा’’ करार दिया। अल जजीरा संघर्ष विराम के लिए एक प्रमुख वार्ताकार रहा है।
हमास ने कहा कि वह ट्रंप के इस सुझाव को खारिज करता है कि गाजा निवासियों को क्षेत्र छोड़ देना चाहिए।
हमास ने एक बयान में कहा, ‘‘नरसंहार और विस्थापन के अपराध के लिए ‘जायोनी’ (यहूदियों की सुरक्षा के लिए एक स्वतंत्र यहूदी राज्य की वकालत करने वाले राष्ट्रवादी) को जिम्मेदार ठहराने के बजाय, उन्हें एक तरह से सम्मानित किया जा रहा है और दंडित होने से बचाया जा रहा है।’’
बयान में कहा गया, ‘‘हम ट्रंप के उन बयानों को खारिज करते हैं जिसमें उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी के निवासियों के पास वहां से चले जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और हम उन्हें क्षेत्र में अराजकता और संघर्ष की वजह मानते हैं।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY