विदेश की खबरें | योग्यता आधारित आव्रजन प्रणाली स्थापित करने पर काम कर रहे हैं ट्रंप : व्हाइट हाउस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप योग्यता के आधार पर आव्रजन प्रणाली स्थापित करने संबंधी एक शासकीय आदेश पर काम कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी है।
वाशिंगटन, 11 जुलाई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप योग्यता के आधार पर आव्रजन प्रणाली स्थापित करने संबंधी एक शासकीय आदेश पर काम कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी है।
व्हाइट हाउस का यह बयान तब आया है जब ट्रंप ने टेलीमुंडो न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह आव्रजन पर एक शासकीय आदेश पर काम कर रहे हैं जिसमें ‘डेफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल्स’ (डीएसीए) कार्यक्रम के प्राप्तकर्ताओं को ‘‘नागरिकता देने की रूपरेखा’’ शामिल होगी।
यह भी पढ़े | दुनिया में कोरोना के मामले हुए 1 करोड़ 20 लाख के पार, पिछले 6 हफ्ते में मामले हुए दोगुने: WHO.
डीएसीए प्रत्यर्पण से एक तरह की प्रशासनिक छूट है। डीएसीए का मकसद उन योग्य प्रवासियों की प्रत्यर्पण से रक्षा करना है जो तब अमेरिका आए थे जब वे बच्चे थे।
एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि डीएसीए पर उनकी कार्रवाई आव्रजन पर एक वृहद विधेयक का हिस्सा बनने जा रही है।
यह भी पढ़े | WHO ने कोविड-19 के वायु संक्रमण की पुष्टि करते हुए जारी की ये नई गाइडलाइन्स, कहा- अभी और शोध की जरूरत है.
उन्होंने कहा, ‘‘यह एक व्यापक और बहुत अच्छा विधेयक होगा, यह योग्यता पर आधारित विधेयक होगा तथा इसमें डीएसीए शामिल होगा। मुझे लगता है कि लोग इससे खुश होंगे।’’
व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने आज घोषणा की कि वह अमेरिकी कामगारों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए योग्यता पर आधारित आव्रजन प्रणाली स्थापित करने के शासकीय आदेश पर काम कर रहे हैं।’’
साक्षात्कार के दौरान राष्ट्रपति ने विपक्षी दल पर डीएसीए पर उनके साथ समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

