विदेश की खबरें | कोरोना वायरस पर जानकारी देने के लिए मंगलवार से फिर ‘ब्रीफिंग’ करेंगे ट्रम्प

सलाहकारों ने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के सामने फीके पड़ते रिपब्लिकन चुनाव अभियान को प्रबल करने के लिए ट्रम्प को अधिक अनुशासित सार्वजनिक एजेंडा अपनाने को कहा था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

ट्रम्प ने सोमवार को ओवल कार्यालय में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि जनता तक जानकारी पहुंचाने का यह अच्छा तरीका है।’’

यह भी पढ़े | अमेरिका ने निभाई भारत से दोस्ती, गलवान घाटी में चीन के दुस्साहस के बाद राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम को सर्वसम्मति से किया पारित.

आखिरी बार अप्रैल अंत में उन्होंने ऐसी कोई ‘ब्रीफिंग’ की थी।

व्हाइट हाउस के सहयोगियों ने बताया कि राष्ट्रपति के आगामी कार्यक्रमों के प्रारूप, स्थल और आवृत्ति को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। उनसे इस दौरान सवाल पूछे जाएंगे या नही, कोई और उनके साथ यहां मंच साझा करेगा या नहीं, इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी गई।

यह भी पढ़े | Sex During Coronavirus: कोरोना संकट के बीच खुद को सेफ रखने के लिए रेनकोट का इस्तेमाल कर रही हैं बोलीविया की सेक्स वर्कर्स.

व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव सारा मैथ्यूज ने कहा कि ट्रम्प ‘‘ ब्रीफिंग का इस्तेमाल संघीय सरकार द्वारा कोरोनो वायरस से निपटने के लिए उठाए कदमों और अन्य प्रासंगिक मुद्दों पर अमेरिकी लोगों से सीधे बात करने के लिए करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)