विदेश की खबरें | ट्रंप ने अपने ‘‘पसंदीदा’’ फॉक्स न्यूज पर ओबामा का प्रचार अभियान दिखाने को लेकर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने ‘‘पसंदीदा’’ ‘फॉक्स न्यूज’ पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा उनके प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के लिए किए गए चुनाव प्रचार को दिखाने को लेकर निशाना साधा।

वाशिंगटन, 28 अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने ‘‘पसंदीदा’’ ‘फॉक्स न्यूज’ पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा उनके प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के लिए किए गए चुनाव प्रचार को दिखाने को लेकर निशाना साधा।

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ फॉक्स (न्यूज) ने उन्हें पूरे दिन दिखाया और जो (बाइडेन) को पूरे दिन दिखाया, उन्हें क्या करना चाहिए था.. उन्हें कल सोए हुए जो की तस्वीर दिखानी चाहिए थी, जो मेरे कार्यक्रम में 25,000 लोग देखने के बाद पेन्सिलवेनिया चले गए।’’

यह भी पढ़े | मेक्सिको में COVID19 के कारण हुई मौतो के लिए 3 दिन तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय शोक, ‘डे ऑफ द डेड’ के कार्यक्रम के तहत की जाएगी श्रद्धांजलि.

बाइडेन के चुनाव प्रचार की खबरे दिखाए जाने से नाराज ट्रंप ने कहा, ‘‘ जब वह पेन्सिलवेनिया पहुंचे तो उन्होंने एक बयान दिया और गायब हो गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें बाइडेन की वह तस्वीर दिखानी चाहिए थी, जब उन्होंने मुझे जॉर्ज बुलाया। उन्हें लगा में जॉर्ज हूं। मुझे लगता है कि वह जॉर्ज बुश की बात कर रहे थे, लेकिन उन्हें लगा मैं जॉर्ज हूं और उन्हें वह दिखाना चाहिए था।’’

यह भी पढ़े | दुनिया के सामने फिर उड़ा पाकिस्तान का मजाक, फ्रांस में पाक का कोई राजदूत नहीं और संसद ने पारित कर दिया वापसी का प्रस्ताव.

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ फॉक्स काफी निराशाजनक है। ’’

अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\