ट्रंप ने अपने ‘ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह जेलेंस्की द्वारा दिया गया सबसे खराब बयान है तथा अमेरिका इसे अधिक समय तक बर्दाश्त नहीं करेगा।’’
रविवार देर रात जेलेंस्की ने कहा था कि उनका मानना है कि युद्ध कुछ समय तक चलेगा। साथ ही उन्होंने रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ व्हाइट हाउस में हुई विवादास्पद बैठक के बाद अमेरिका-यूक्रेन संबंधों के बारे में सकारात्मक राय रखने की कोशिश की।
पिछले तीन वर्षों से चल रहे युद्ध में अमेरिकी समर्थन का जिक्र करते हुए जेलेंस्की ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि (अमेरिका के साथ) हमारे रिश्ते जारी रहेंगे, क्योंकि यह कभी-कभार बनने वाले रिश्ते से कहीं बढ़कर है।’’
लेकिन ऐसा लगता है कि ट्रंप जेलेंस्की की इन हालिया टिप्पणियों से और भी चिढ़ गए कि युद्ध समाप्त होने में अभी समय लगेगा।
ट्रंप ने कहा, ‘‘यही मैं कह रहा था कि यह आदमी नहीं चाहता कि जब तक अमेरिका का समर्थन उसके साथ है, तब तक शांति हो।....’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY