APMC Truck Terminal Fire Video: नवी मुंबई में ट्रक टर्मिनल में लगी आग; आठ वाहन क्षतिग्रस्त
नवी मुंबई में एक ट्रक टर्मिनल में भीषण आग लग गई जिससे कम से कम आठ वाहन जलकर खाक हो गए। इन वाहनों में से कुछ में माल लदा हुआ था। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Navi Mumbai Fire: नवी मुंबई में एक ट्रक टर्मिनल में भीषण आग लग गई जिससे कम से कम आठ वाहन जलकर खाक हो गए। इन वाहनों में से कुछ में माल लदा हुआ था। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में रविवार देर रात हुई इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
वाशी दमकल केंद्र के एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, ‘‘तुर्भे ट्रक टर्मिनल में रविवार रात करीब सवा 11 बजे आग लग गई। हमारी स्थानीय अग्निशमन टीम आग लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हुई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आस-पास गैस सिलेंडर होने के कारण दो धमाके हुए, जिससे हालात और भी खराब हो गए।’’
अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल आठ गाड़ियां तैनात की गईं।
अधिकारी ने कहा, ‘‘आखिरकार सोमवार तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पा लिया गया।’’
उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी टर्मिनल में खड़े करीब 40 ट्रक को सुरक्षित स्थानों पर ले गए।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के सही कारण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इलाके में प्लास्टिक के बक्से की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैलने लगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

