देश

Navi Mumbai Fire: नवी मुंबई के ठाकुर पाड़ा इलाके में स्क्रैप यूनिट्स में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर ख़ाक! कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

मुंबई से सटे नवी मुंबई के ठाकुर पाड़ा इलाके में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई, यह हादसा ईरानी मस्जिद के पास स्थित स्क्रैप यूनिट्स और गोदामों में हुआ. आग इतनी विकराल थी कि 25 से 30 गोदाम इसकी चपेट में आ गए और देखते ही देखते कई दुकानों में आग फैल गई.

Navi Mumbai Fire: नवी मुंबई के ठाकुर पाड़ा इलाके में स्क्रैप यूनिट्स में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर ख़ाक! कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
fire (img: Pixabay)

Navi Mumbai Fire: मुंबई से सटे नवी मुंबई के ठाकुर पाड़ा इलाके में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई, यह हादसा ईरानी मस्जिद के पास स्थित स्क्रैप यूनिट्स और गोदामों में हुआ. आग इतनी विकराल थी कि 25 से 30 गोदाम इसकी चपेट में आ गए और देखते ही देखते कई दुकानों में आग फैल गई.

रात 1:30 बजे लगी आग

ठाणे नगर निगम की आपदा प्रबंधन इकाई के प्रमुख यासीन तडवी के अनुसार, आग रात 1:30 बजे लगी. गोदामों में तार, प्लास्टिक ड्रम, कंप्रेसर और अन्य ज्वलनशील स्क्रैप सामग्री मौजूद थी, जिससे आग ने तेजी से फैल गई और एक दुकान से दूसर दुकान में फ़ैल गई. यह भी पढ़े: Mumbai Fire Video: मुंबई में एक हफ्ते में दूसरी घटना, अब मरीन लाइंस इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की टीम मौके पर

9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

अधिकारियों के अनुसार आग बुझाने के लिए ठाणे, कोपरखैरने, सीबीडी बेलापुर, कलंबोली, नेरुल और वाशी से दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं.दमकलकर्मियों ने करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 10:30 बजे आग पर काबू पा लिया.

हादसे में कोई हताहत नहीं

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात है. आग पर काबू पाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन जारी है ताकि आग दोबारा न भड़के.

आग लगने की वजह अब तक पता नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है, और विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि आग कैसे लगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).