MP Road Accident: मध्य प्रदेश में तीन खड़ी बसों को ट्रक ने मारी टक्कर, 14 लोगों की मौत, 60 घायल
मध्य प्रदेश में रीवा और सतना जिलों की सीमा पर शुक्रवार को एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को टक्कर मार दी जिससे 14 लोगों की मौत हो गयी और 60 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
भोपाल, 24 फरवरी : मध्य प्रदेश में रीवा और सतना जिलों की सीमा पर शुक्रवार को एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को टक्कर मार दी जिससे 14 लोगों की मौत हो गयी और 60 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे बरखड़ा गांव के पास सुरंग के बाहर हुआ और बसों में सवार लोग सतना शहर में ‘कोल महाकुंभ’ से लौट रहे थे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शबरी माता जयंती के अवसर पर दिन में इस कार्यक्रम को संबोधित किया था. यह भी पढ़ें :UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं में मजदूरों को ले जा रही ट्रॉली पलटी, एक की मौत
अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) गृह डॉ राजेश राजोरा ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘14 लोग मारे गए और 60 अन्य घायल हो गये. घायलों में तीन की हालत बेहद गंभीर है.’’
संबंधित खबरें
MPBSE MP Board Result 2026 Date: मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार होने वाला है ख़त्म! अप्रैल के पहले सप्ताह में आ सकते हैं परिणाम, मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में
Ujjain Viral Video: महर्षि सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान में छात्र की बेरहमी से पिटाई; दूसरे के बिस्तर पर सोने पर शिक्षक ने लाठी से की पिटाई
LPG Heist in Bhopal Video: भोपाल में रिटायर्ड जज के घर चोरी, गैस संकट के बीच बाइक सवार बदमाश 4 सिलेंडर ले उड़े, CCTV में कैद हुई वारदात
Indore Fire Tragedy: इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स इलाके में घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत; VIDEO
\