एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के लिए टीआरएस सरकार की अक्षमता जिम्मेदार : रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों और मौतों पर चिंता जताते हुए राज्य की, प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) के अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार की अक्षमता की वजह से मौजूदा स्थिति उत्पन्न हुई है।

देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के लिए टीआरएस सरकार की अक्षमता जिम्मेदार : रेड्डी

हैदराबाद, 27 जून तेलंगाना में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों और मौतों पर चिंता जताते हुए राज्य की, प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) के अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार की अक्षमता की वजह से मौजूदा स्थिति उत्पन्न हुई है।

कोरोना वायरस महामारी से निपटने में पूरी तरह से नाकाम होने का आरोप लगाते हुए लोकसभा सदस्य रेड्डी ने अगले एक हफ्ते तक विरोध प्रदर्शन करने के कार्यक्रम की घोषण की।

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोरोना के 543 नए मामले सामने आए: 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस की राज्य इकाई द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, टीपीसीसी प्रमुख ने दावा किया कि कोविड-19 मरीजों का पता लगाने, उनकी जांच करने और इलाज करने के लिए जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन राज्य में नहीं किया जा रहा है।

उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि राज्य की चार करोड़ आबादी पर कोविड-19 का इलाज करने के लिए केवल एक अस्पताल (सरकारी गांधी अस्पताल) है और लॉकडाउन की अवधि का इस्तेमाल चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने में नहीं किया गया।

यह भी पढ़े | हरियाणा के रोहतक में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.4 आंकी गई तीव्रता.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना में कम संख्या में हो रही जांच का मुद्दा उठा रही है, लेकिन सरकार विपक्षी पार्टियों की सुनने को तैयार नहीं है।

उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा, ‘‘ कांग्रेस नेता एम शशिधर रेड्डी के नेतृत्व में कोविड-19 पर गठित टीपीसीसी कार्यबल समिति, हैदराबाद आ रही केंद्रीय टीम से मुलाकात करेगी और तेलंगाना सरकार द्वारा निषिद्ध क्षेत्र के प्रबंधन में बरती जा रही लापरवाही का भंडाफोड़ करेगी।’’

उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस नेता 30 जून को सभी विधानसभा क्षेत्रों के मुख्यालयों में प्रेस वार्ता करेंगे और कोरोना वायरस की महमारी से निपटने में राज्य सरकार की कथित नाकामी का भंडाफोड़ करेंगे।

उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिजली के बढ़े हुए दाम के खिलाफ तीन जुलाई को सभी मंडलों और विधानसभा क्षेत्रों के मुख्यालयों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि 29 जून को सभी ग्रामीण जिलों के मुख्यालयों पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और इसी तरह चार जुलाई को शहरी इलाकों और मंडल मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 28 जून से दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के शताब्दी जयंती समारोह की शुरुआत करेगी।

उन्होंने कहा कि पूरे साल राव की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तत्कालीन अविभाजित आंध्र प्रदेश की विधानसभा ने राव को, देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).