एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | बाढ़ के खतरे के बीच उष्णकटिबंधीय तूफान अमेरिकी खाड़ी तट पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्रिस्टोबल ने मिसिसिपी नदी के मुख और लुसियाना के ग्रांड आइल नगर के बीच दस्तक दी। तूफान में हवाओं की गति 85 किलोमीटर प्रति घंटे थी।

विदेश की खबरें | बाढ़ के खतरे के बीच उष्णकटिबंधीय तूफान अमेरिकी खाड़ी तट पर पहुंचा

क्रिस्टोबल ने मिसिसिपी नदी के मुख और लुसियाना के ग्रांड आइल नगर के बीच दस्तक दी। तूफान में हवाओं की गति 85 किलोमीटर प्रति घंटे थी।

मूसलाधार बारिश के साथ ही, तूफान के उत्तरी खाड़ी तट को सोमवार को भी जलमग्न करते रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड में लोगों के लिए 15 जून से खुलेंगे पूजा स्थल, नए दिशानिर्देश किए गए जारी.

न्यू ऑर्लीन्स में, प्रश्न यह है कि कितनी बारिश होगी और वहां की सड़कों को बाढ़ के पानी से मुक्त रखने के लिए उसका पंपिंग सिस्टम काम कर पाएगा या नहीं।

तटीय मिसिसिपी के खबरिया संगठनों ने बताया कि बाढ़ का पानी राजमार्गों और तट से ऊपर तक आ जाने के कारण गाड़ियां एवं ट्रक फंस गए।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने 2020 के दौरान दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई देखी: स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान.

सिटी ऑफ बिलॉक्सी फेसबुक पेज पर, अधिकारियों ने कहा कि आपात सेवा कर्मियों ने कई मोटर चालकों को बाढ़ के पानी से बाहर निकालने में मदद की।

अल्बामा में, मुख्य भूमि को डॉफिन द्वीप से जोड़ने वाला पुल रविवार को अधिकतर समय बंद रहा।

तूफान और बारिश के बीच-बीच में थमने पर पुलिस एवं राज्य परिवहन विभाग वाहनों ने मोटर वाहनों के काफिलों की अगुवाई करते हुए उन्हें द्वीप से आने-जाने में मदद की।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ इलाकों में 30 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश से मध्य खाड़ी तट और मिसिसिपी घाटी के भीतर तक बाढ़ आ सकती है।

क्रिस्टोबल सोमवार दोपहर तक कुछ कमजोर पड़ सकता है लेकिन इसके चलते कई दिनों तक बारिश होने की आशंका है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2020 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).