जरुरी जानकारी | ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने ट्राइडेंट 660 की बुकिंग शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की प्रीमियम मोटरसाइकिल कंपनी ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने देश में अपनी डीलरशिप में ट्राइडेंट 660 की बुकिंग शुरू कर दी है।

नयी दिल्ली, 24 नवंबर ब्रिटेन की प्रीमियम मोटरसाइकिल कंपनी ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने देश में अपनी डीलरशिप में ट्राइडेंट 660 की बुकिंग शुरू कर दी है।

कंपनी की 660 सीसी की यह बाइक देश में रोडस्टर पोर्टफोलियो के तहत नया मॉडल है।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के होम लोन सब्सिडी की तारीख बढ़ी, यहां जानिए सभी डिटेल्स.

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि 50,000 रुपये की शुरुआती राशि के साथ इस बाइक की बुकिंग की जा सकती है।

कंपनी भारत में अपने रोडस्टर पोटफोलियो के तहत पहले ही स्ट्रीट ट्रिपल आरएस और स्ट्रीट ट्रिपल आर बाइक की बिक्री कर रही है।

यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.

कंपनी ने कहा कि उसने इस मॉडल के लिए विशेष फाइनेंस योजना की भी पेशकश की है। इसके तहत ग्राहक 9,999 रुपये की मासिक किस्त (ईएमआई) पर यह बाइक खरीद सकते हैं। हालांकि, यह पेशकश सीमित अवधि के लिए है।

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया के कारोबार प्रमुख शोएब फारूक ने कहा, ‘‘ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660 हमारे लिए नए अध्याय की शुरुआत है। इसके जरिये हम प्रीमियम मध्यम वजन के रोडस्टर खंड में उतर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी