अगरतला, दो दिसंबर त्रिपुरा सरकार चालू सत्र में 21.83 रुपये प्रति किलोग्राम के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से 40,000 टन धान खरीदेगी।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा कि जिलों के सभी 49 केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी और यह प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगी।
चौधरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘पिछले वर्षों की तरह इस बार भी किसानों से 21.83 रुपये प्रति किलोग्राम के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 40,000 टन धान खरीदा जाएगा।’’
उन्होंने किसानों से अपना धान निर्धारित केन्द्रों पर बेचकर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठाने की अपील की।
मंत्री ने कहा, ‘‘खरीद से किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी। यह पीएम किसान के प्रमुख कार्यक्रम के अतिरिक्त होगा, जिसके तहत प्रत्येक किसान को तीन चरणों में सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY