अगरतला, दो सितंबर त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष रेवतीमोहन दास ने बृहस्पतिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उन्हें भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
दास ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है क्योंकि वह पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं।
उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैंने पार्टी से मुझे संगठनात्मक कार्यों में वापस लाने का अनुरोध किया था। मैं पार्टी अध्यक्ष (माणिक साहा) और मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे संगठन के लिए काम करने का मौका दिया।"
संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की गई कि दास को पार्टी की राज्य इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस बीच, लोकसभा सदस्य प्रतिमा भौमिक ने बृहस्पतिवार को भाजपा की त्रिपुरा इकाई के उपाध्यक्ष का पद छोड़ दिया।
वह जुलाई में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बनीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY