Kolkata: तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई ने बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई ने शुक्रवार को कोलकाता के कई कॉलेजों के समक्ष प्रदर्शन किया और बलात्कार के खिलाफ मौजूदा कानून में संशोधन की मांग की ताकि त्वरित अदालत में दोषी ठहराए जाने के बाद अपराधी के लिए मृत्युदंड सुनिश्चित किया जा सके.
कोलकाता, 31 अगस्त : तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई ने शुक्रवार को कोलकाता के कई कॉलेजों के समक्ष प्रदर्शन किया और बलात्कार के खिलाफ मौजूदा कानून में संशोधन की मांग की ताकि त्वरित अदालत में दोषी ठहराए जाने के बाद अपराधी के लिए मृत्युदंड सुनिश्चित किया जा सके. तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के सदस्यों ने आरजी कर अस्पताल में कथित बलात्कार और हत्या मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की.
टीएमसीपी अध्यक्ष त्रिनंकुर भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हम मौजूदा कानून में संशोधन की मांग करते हैं ताकि बलात्कारियों को तुरंत सजा के बाद मृत्युदंड दिया जा सके. हमारी नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पहले ही इस मुद्दे को उठा चुके हैं.’’ यह भी पढ़ें : UP: कोलकाता की घटना के बाद यूपी में अलर्ट, अब बिना पहचान पत्र नहीं रुक सकेंगे अस्पताल में
उन्होंने कहा कि यह मांग ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या के बाद सामने आई है, जिसका शव नौ अगस्त को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार कक्ष में मिला था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2024 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

