एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल में आदिवासी महिला से सामूहिक बलात्कार, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में एक आदिवासी महिला को घसीटकर धान के खेत में ले जाकर उसके साथ तीन व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। घटना के समय महिला शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी।

देश की खबरें | बंगाल में आदिवासी महिला से सामूहिक बलात्कार, एक गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बर्धमान, 14 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में एक आदिवासी महिला को घसीटकर धान के खेत में ले जाकर उसके साथ तीन व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। घटना के समय महिला शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ध्रुब दास ने बताया कि तीन व्यक्तियों के साथ एक महिला भी थी जिसने मंगलवार रात जुर्म अंजाम देने में उनकी मदद की।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,619 नए मामले सामने आए, नौ और मरीजों की मौत.

उन्होंने बताया कि तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भी आदिवासी है।

दास ने बताया कि बलात्कार के दौरान सभी चारों आरोपियों ने गमछा से अपना चेहरा ढका हुआ था।

यह भी पढ़े | Heavy Rains In Pune: महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश की वजह से सोलापुर के उज्जैन बांध में बढ़ा जल स्तर, 200,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया.

पुलिस को दिए पीड़िता के बयान के मुताबिक, घटना नदानघाट थाना क्षेत्र के तहत एक गांव की है। महिला रात करीब साढ़े 10 बजे शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी।

दास ने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 12:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).