जरुरी जानकारी | ट्राई ने बिल के झटके से बचाने को अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सुविधा डिफाल्ट तरीके से निष्क्रिय रखन को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई)मोबाइल सेवा प्रदाताओं को बुधवार को कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय मोबाइल रोमिंग (आईएमआर) सेवा को सभी ग्राहकों के लिये निष्क्रिय करें। ऐसा ग्राहकों को अप्रत्याशित बिल से बचाने के लिये कहा गया है।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई)मोबाइल सेवा प्रदाताओं को बुधवार को कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय मोबाइल रोमिंग (आईएमआर) सेवा को सभी ग्राहकों के लिये निष्क्रिय करें। ऐसा ग्राहकों को अप्रत्याशित बिल से बचाने के लिये कहा गया है।

नियामक ने कहा है कि उपभोक्ता से स्पष्ट अनुरोध के बाद ही इस सेवा को सक्रिय किया जाना चाहिये।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मथुरा की सिविल कोर्ट ने Krishna Janmabhoomi से लगी मस्जिद को हटाने की याचिका को खारीज किया.

हालांकि नियामक ने यह भी कहा कि इस तरह की सेवाओं की दरों के मामले में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं है।

ट्राई ने एक बयान में कहा, ‘‘इस तथ्य पर विचार करते हुए कि आईएमआर सेवा की दरें बाजार की गतिशीलता और आईएमआर पैक के बढ़ते प्रसार के हिसाब से तय हो रही हैं। अत: अभी की परिस्थिति के आधार पर आईएमआर सेवाओं की दरों के मामले में किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।’’

यह भी पढ़े | Aadhaar-Ration Card Linking: आधार-राशन कार्ड लिंक करने की आज है अंतिम तारीख, यहां देखें दोनों को लिंक करने का आसान ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका.

हालांकि नियामक ने इसके साथ ही यह भी जोड़ा कि वह इस मामले पर नजरें बनाये रखेगा और भविष्य में इसकी समीक्षा करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\