ईटानगर, 31 मार्च तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा द्वारा छह दशक पहले तिब्बत से पलायन की स्मृति को ताजा करने के लिए छह दिवसीय 'ट्रेकिंग अभियान' सोमवार दोपहर अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के केंज़ामानी से शुरू हुआ।
इसका आयोजन जिला प्रशासन द्वारा, उपायुक्त कांकी दरांग की पहल पर किया गया है । इस आयोजन को लुंगला के विधायक सेरिंग ल्हामु और कर्मिक एवं आध्यात्मिक मामलों के विभाग के अध्यक्ष जाम्बे वांगड़ी का समर्थन प्राप्त है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह यात्रा पांच अप्रैल को तवांग के पुंगटेंग में समाप्त होगी। यह वही स्थान है जहां वर्ष 1959 में दलाई लामा पहुंचे थे।
इस अभियान का उद्देश्य दलाई लामा के तिब्बत से पलायन की स्मृति को ताजा करना है।
केंज़ामानी में उद्घाटन समारोह के दौरान दलाई लामा के लिए प्रार्थना की गई और भिक्षुओं एवं ग्रामीणों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि उद्घाटन दिवस पर ट्रेक में लगभग 300 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY