विदेश की खबरें | अमेरिकी सैनिक को उत्तर कोरिया की भागते देख पर्यटक को लगा ‘स्टंट’ है
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूजीलैंड की पर्यटक लेस्ली और उसके पिता उस समूह का हिस्सा थे जो दक्षिण और उत्तर कोरिया को विभाजित करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र का दौरा करने के लिए मंगलवार सुबह सियोल से रवाना हुआ था।

लेस्ली ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि 43 पर्यटकों के समूह में ट्रैविस किंग भी शामिल था, हालांकि वह जींस और टी-शर्ट पहने हुए था। लेस्ली ने कहा कि उन्हें उस समय अंदाजा नहीं था कि वह एक सैनिक है या कानूनी मुसीबत में है।

किंग (23) ‘‘फर्स्ट आर्मर्ड डिवीजन’’ का घुड़सवार स्काउट था जिसने हमले के लिए दक्षिण कोरियाई जेल में लगभग दो महीने की सजा काट ली थी।

उसे 10 जुलाई को रिहा कर दिया गया था और सोमवार को टेक्सास के फोर्ट ब्लिस में अपने घर जाना था, जहां उसे अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई और सेवा से बर्खास्तगी का सामना करना पड़ सकता था।

लेस्ली ने कहा कि उनका पर्यटन समूह पानमुनजोम गांव में संयुक्त सुरक्षा क्षेत्र का दौरा करके कई लोगों की तुलना में एक कदम आगे निकल गया, जिससे पर्यटकों को उत्तर कोरियाई धरती पर प्रभावी ढंग से कदम रखने का मौका मिल गया।

उन्होंने कहा, ऐसे दौरे पर जाने के लिए अपना पासपोर्ट जमा करना और पहले से परमिट प्राप्त करना आवश्यक है।

समूह सुबह-सुबह बस से सियोल से रवाना हुआ, और लेस्ली ने देखा कि किंग अकेले यात्रा कर रहा था और दूसरों से बात नहीं कर रहा था। उसने कहा, एक स्थान पर उसने दुकान से एक टोपी खरीदी।

दौरा मंगलवार दोपहर को समाप्त होने वाला था - समूह एक इमारत से बाहर ही निकला था और तस्वीरें लेने के बारे में सोच रहा था - जब उसने किंग को “काफी तेजी से” दौड़ते हुए देखा।

लेस्ली ने कहा, “शुरुआत में मुझे लगा कि उसका कोई दोस्त वीडियो बना रहा है टिकटॉक जैसी किसी शरारत या स्टंट के लिए...।’’

उन्होंने कहा, “लेकिन फिर मैंने एक सैनिक को चिल्लाते हुए सुना, उस आदमी को पकड़ो।”

लेस्ली ने कहा कि एक अमेरिकी सैनिक ने चिल्लाकर साथी सैनिकों को भाग रहे व्यक्ति को पकड़ने को कहा था। अमेरिकी सैनिक उस समूह का सदस्य था जो दक्षिण कोरियाई सैनिकों के साथ क्षेत्र में गश्त करता है।

लेकिन, सैनिकों के पास कार्रवाई का समय नहीं था। उन्होंने कहा कि विशिष्ट नीली इमारतों के बीच एक संकीर्ण मार्ग से लगभग 10 मीटर (30 फीट) दौड़ने के बाद, किंग सीमा पार था और फिर नजरों से ओझल हो गया। यह सब कुछ ही सेकंड में हो गया।

लेस्ली ने कहा उसे उत्तर कोरिया की तरफ कोई नजर नहीं आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)