एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 139 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में चार और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 139 हुई

पासीघाट, 22 जून अरुणाचल प्रदेश में चार और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सांसद मनोज तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में की CBI जांच की मांग : 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में कोविड-19 के 118 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी तक 21 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Indo-China Stand off: भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर मोल्डो में दोनों देश आज करेंगे कमांडर स्तरीय बैठक- रिपोर्ट्स.

चांगलांग जिले में सर्वाधिक 68 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

पासीघाट स्थित कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्दिष्ट अस्पताल से रविवार को चार मरीजों को छुट्टी दे दी गई।

अरुणाचल प्रदेश में अब तक महामारी से कोई मौत नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2020 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).