देश की खबरें | बंगाल में संपूर्ण लॉकडाउन, नियमों का उल्लंघन करने पर 3 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, आठ अगस्त पश्चिम बंगाल में शनिवार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया गया।

इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लाठी चार्ज किया और राज्य के विभिन्न हिस्सों से तीन हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज से भोपाल के दो दिवसीय दौरे पर: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने कहा कि शहर में लगभग एक हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पूरे पश्चिम बंगाल में लगभग 2561 लोगों को गिरफ्तार किया गया।”

यह भी पढ़े | Sukhram Chaudhary Corona Positive: कोरोना पॉजिटिव हिमाचल प्रदेश के मंत्री सुखराम चौधरी को सांस लेने में दिक्कत होने पर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में शिफ्ट किया गया.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कुछ हिस्सों में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के प्रसार को देखते हुए इसकी श्रृंखला तोड़ने के लिए 23 जुलाई से 31 अगस्त के बीच हर दो सप्ताह बाद सम्पूर्ण लॉकडाउन करने की घोषणा की थी।

शनिवार को लागू किया गया संपूर्ण लॉकडाउन इसी निर्णय का एक हिस्सा था।

अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठान बंद रहे।

नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी घरेलू उड़ाने बंद रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)