देश की खबरें | तेलंगाना में स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग के दो अहम अधिकारियों का तबादला कर दिया है और उनके स्थान पर उनसे कनिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।

हैदराबाद, 16 जुलाई तेलंगाना सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग के दो अहम अधिकारियों का तबादला कर दिया है और उनके स्थान पर उनसे कनिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।

मुख्य सचिव सोमेश कुमार द्वारा बुधवार रात को जारी एक आदेश के अनुसार विशेष मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) शांति कुमारी और जन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त योगिता राणा का तबादला कर दिया है।

यह भी पढ़े | राज्य में बाढ़ के कारण 30 जिलों में 66 लोगों की हुई मौत और 48 लाख से अधिक लोग प्रभावित: 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1989 बैच की आईएएस अधिकारी शांति कुमारी को विशेष मुख्य सचिव, वन जबकि राणा (2003) को अनुसूचित जाति विकास विभाग के आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया गया है।

आदेशों के अनुसार 1999 बैच के आईएएस अधिकारी सैयद अली मुर्तजा स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव के तौर पर शांति कुमारी का स्थान लेंगे और वी करुणा (2004) को जन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का नया आयुक्त बनाया गया है।

यह भी पढ़े | Maharashtra HSC Board Exam Results 2020 Declared: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं के नतीजे किए जारी, mahahsscboard.in पर करें चेक.

तेलंगाना में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और हर रोज 1,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में 15 जुलाई तक संक्रमण के 39,342 मामले सामने आए जिनमें से 12,958 लोग अब भी संक्रमित हैं।

इस बीच राज्य में कई आईएएस अधिकारियों का या तो तबादला किया गया है या उन्हें अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\