देश की खबरें | टूलकिट मामला : दिशा रवि दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ कार्यालय पहुंचीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि किसानों के आंदोलन के समर्थन को लेकर तैयार की गई ‘टूलकिट गूगल डॉक्यूमेंट’ की जांच के मामले में मंगलवार को दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के कार्यालय पहुंची। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

एजेंसी न्यूज Bhasha|
देश की खबरें | टूलकिट मामला : दिशा रवि दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ कार्यालय पहुंचीं

नयी दिल्ली, 23 फरवरी पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि किसानों के आंदोलन के समर्थन को लेकर तैयार की गई ‘टूलकिट गूगल डॉक्यूमेंट’ की जांच के मामले में मंगलवार को दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के कार्यालय पहुंची। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को रवि को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने कहा था कि दिशा4%B8+%E0%A4%95%E0%A5%87+%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%AC%E0%A4%B0+%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0+%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF+%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A5%80%E0%A4%82&via=LatestlyHindi ', 650, 420);" title="Share on Twitter">

एजेंसी न्यूज Bhasha|
देश की खबरें | टूलकिट मामला : दिशा रवि दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ कार्यालय पहुंचीं

नयी दिल्ली, 23 फरवरी पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि किसानों के आंदोलन के समर्थन को लेकर तैयार की गई ‘टूलकिट गूगल डॉक्यूमेंट’ की जांच के मामले में मंगलवार को दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के कार्यालय पहुंची। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को रवि को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने कहा था कि दिशा का मामले में अन्य आरोपियों निकिता जैकब और शांतनु मुलुक के साथ आमना-सामना कराना है।

जैकब और मुलुक सोमवार को जांच में शामिल हुए थे। द्वारका में दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के कार्यालय में उनसे पूछताछ की गयी।

पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा साझा किए गए ‘‘टूलकिट गूगल डॉक्यूमेंट’’ की जांच के मामले में दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरू की कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया था जबकि जैकब और मुलुक को अदालत ने अग्रिम जमानत दे दी थी।

पुलिस ने आरोप लगाया था कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के नाम पर भारत में हिंसा और अशांति फैलाने की साजिश के तहत यह टूलकिट तैयार की गयी।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

शहर पेट्रोल डीज़ल
New Delhi 96.72 89.62
Kolkata 106.03 92.76
Mumbai 106.31 94.27
Chennai 102.74 94.33
View all

Rajinikanth Casts Vote: लोकसभा चुनाव के पहले चरण एक लिए वोटिंग शुरू, अभिनेता रजनीकांत ने चेन्नई में डाला वोट

शहर पेट्रोल डीज़ल
New Delhi 96.72 89.62
Kolkata 106.03 92.76
Mumbai 106.31 94.27
Chennai 102.74 94.33
View all
Currency Price Change
Google News Telegram Bot