जरुरी जानकारी | तोमर ने सात शहद परीक्षण प्रयोगशालाओं एवं प्रसंस्करण इकाइयों का किया उद्घाटन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को पांच राज्यों में शहद परीक्षण प्रयोगशाला और शहद प्रसंस्करण इकाइयों का उद्घाटन किया।
नयी दिल्ली, 20 मई केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को पांच राज्यों में शहद परीक्षण प्रयोगशाला और शहद प्रसंस्करण इकाइयों का उद्घाटन किया।
इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार देश में ‘स्वीट रिवोल्यूशन’ (मधुर क्रांति) लाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
एक आधिकारिक बयान में कहा कि तोमर ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, बांदीपुर और जम्मू, कर्नाटक के तुमकुर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, महाराष्ट्र के पुणे और उत्तराखंड में शहद परीक्षण प्रयोगशालाओं और प्रसंस्करण इकाइयों का गुजरात से वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया।
बयान में कहा गया कि वैश्विक बाजारों को आकर्षित करने को लेकर घरेलू शहद के गुणात्मक उन्नयन के लिए केंद्र और राज्य सरकारें वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर शहद के उत्पादन के लिए मधुमक्खी पालकों की क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
तोमर ने विश्व मधुमक्खी दिवस मनाने के लिए गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘देश में ‘मधुर क्रांति’ लाने के लिए सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बहुत गंभीरता से काम कर रही हैं।’’
कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि सरकार ने मधुमक्खी पालन के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को नई तकनीक के साथ आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए हैं।
केंद्र सरकार की वित्त पोषित योजना ‘राष्ट्रीय मधुमक्खीपालन एवं शहद मिशन’ देश में लगभग 100 लघु जांच प्रयोगशालाएं स्थापित करने का लक्ष्य है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

