खेल की खबरें | तोक्यो ओलंपिक में नहीं होंगे विदेशी दर्शक : मीडिया

जापान के अखबार मेनिची ने बुधवार को कहा कि इस बारे में फैसला ले लिया गया है । इसने चर्चा में शामिल सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी ।

अखबार ने कहा कि अंतिम फैसला एक महीने के भीतर ले लिया जायेगा ।

एक अज्ञात सरकारी अधिकारी के हवाले से अखबार ने कहा ,‘‘ मौजूदा हालात में विदेशी दर्शकों को प्रवेश की अनुमति देना संभव नहीं है।’’

इससे पहले तोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति, अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति, तोक्यो मेट्रोपोलिटन प्रशासन और जापान सरकार के प्रतिनिधियों के साथ आनलाइन बैठक की ।

तोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे और महामारी के बीच इसमें विदेशी दर्शकों का आना वैसे भी संभव नहीं लग रहा था । जापान की जनता लगातार ओलंपिक के आयोजन का विरोध कर रही है और उन्होंने विदेशियों से कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की आशंका लगातार जताई है । इसके अलावा खेल की लागत बढने का भी विरोध हो रहा है ।

इन खेलों में 11000 ओलंपिक खिलाड़ी, 4000 पैरालम्पिक खिलाड़ी, हजारों कोच, जज, प्रायोजक, मीडिया और वीआईपी भाग लेंगे ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)