खेल की खबरें | तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने कहा, ओसाका में मशाल रिले पर अभी कोई फैसला नहीं

तोक्यो 2020 प्रमुख सीको हाशिमोतो ने शुक्रवार को ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा , ‘‘ हम ओसाका प्रांतीय सरकार और कार्यकारी समिति के साथ चर्चा कर रहे हैं ताकि हम जल्द से जल्द अपनी सुविधानुसार किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकें।’’

ओसाका के महापौर (मेयर) और प्रांत के गवर्नर ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण वे चाहते है कि 14 अप्रैल को शहर में होने वाले रिले को नहीं कराया जाये।

इस रिले की शुरुआत पिछले सप्ताह हुई थी जो देश के 10,000 धावकों के हाथ होते हुए 23 जुलाई को उद्घाटन समारोह में पहुंचेगा।

हाशिमोतो ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं वहां ओलंपिक मशाल रिले को रद्द किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक टीम है जिसने (मशाल रिले में) भाग लेने से इन्कार कर दिया है। प्रत्येक क्षेत्र में वायरस की स्थिति लगातार बदल रही है, इसलिए हमें जल्द से जल्द निर्णय लेने की आवश्यकता है लेकिन साथ ही आखिरी क्षणों में बदलाव के लिये भी हमारा रुख लचीला होना चाहिए।’’

समिति अप्रैल के आखिर में जापान में दर्शकों की संख्या को अंतिम रूप देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)