मौजूदा गवर्नर यूरिको कोइके फिर से चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार हैं। वह एक दर्जन से भी अधिक उम्मीद्वारों के बीच ओलंपिक आयोजन के धुर समर्थक हैं। चुनाव अभियान आधिकारिक तौर पर गुरुवार से शुरू हुआ।
लोकप्रिय अभिनेता और अब राजनीति में प्रवेश करने वाले तारो यामामोतो भी गवर्नर पद की दौड़ में शामिल हैं।
यह भी पढ़े | Ayanti Reang Dead: त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती रियांग अपने घर में मृत मिली.
उन्होंने इस सप्ताह एक परिचर्चा के दौरान कहा था कि ओलंपिक खेलों को रद्द कर देना चाहिए उस पर खर्च होने वाली धनराशि का उपयोग कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिये करना चाहिए।
यामामोतो ने कोइके से कहा, ‘‘ओलंपिक रद्द होने चाहिए। तोक्यो में ओलंपिक के सुरक्षित आयोजन की कोई गारंटी नहीं है। हमारे पास अभी कोविड-19 का टीका नहीं है। ’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY