IPL 2025: "वह बहुत शांत हैं, बहुत धैर्यवान हैं.." रुतुराज गायकवाड़ को CSK का कप्तान बनाने पर एमएस धोनी का खुलासा

करिश्माई क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपने के बावजूद पर्दे के पीछे से निर्णय लेने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)में प्रासंगिक बने रहने के लिए खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी, रुतुराज गायकवाड़ (Photo: X/CSK)

चेन्नई, 24 मार्च: करिश्माई क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपने के बावजूद पर्दे के पीछे से निर्णय लेने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)में प्रासंगिक बने रहने के लिए खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

यह भी पढें: DC vs LSG Fantasy Captain And Vice-Captain Choices: आज IPL में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच के बीच चौथा मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी नजरें, जानें फैंटेसी के कप्तान और उपकप्तान के चॉइस

चेन्नई की रविवार की रात को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट से जीत के बाद जियोस्टार से बात करते हुए धोनी ने गायकवाड़ के नेतृत्व, अपनी फॉर्म और मौजूदा लीग में की जा रही क्षेत्रीय कमेंट्री के बारे में भी बात की. धोनी ने कहा, ‘‘बल्लेबाज अब जोखिम लेने को तैयार हैं. अब बल्लेबाजों का मानना ​​है कि उचित क्रिकेट शॉट्स के साथ वे बड़े स्ट्रोक खेल सकते हैं और साथ ही वे अपने शॉट चयन में सुधार कर रहे हैं फिर चाहे वह तेज गेंदबाज के खिलाफ रिवर्स स्कूप हो, स्वीप हो या तेज गेंदबाज के खिलाफ रिवर्स स्वीप हो.’’

उन्होंने कहा, ‘‘‘मैं उनसे अलग नहीं हूं. मुझे भी खुद को ढालना होगा. जहां मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं, वहां मेरे लिए यही जरूरी है. आपको कोशिश करनी होगी और प्रासंगिक बने रहना होगा.’’

धोनी ने कहा, ‘‘हमने जिस तरह से 2008 में टी20 खेला था और जिस तरह से हम पिछले साल आईपीएल में खेले उसमें बहुत अंतर था. पहले विकेट काफी टर्न लेते थे लेकिन अब भारत के विकेट पहले की तुलना में काफी बेहतर बन गए हैं. यह बल्लेबाजों के लिए अधिक अनुकूल है.’’

चेन्नई ने धोनी के कप्तान रहते हुए पांच आईपीएल खिताब जीते, लेकिन उन्होंने 2024 के सत्र से पहले गायकवाड को कमान सौंप दी थी. धोनी ने कहा कि हालांकि वह गायकवाड़ के साथ चर्चा करते हैं, लेकिन वह उन पर अपनी सलाह नहीं थाेपते हैं.

उन्होंने कहा , ‘‘रुतुराज काफी समय से हमारी टीम का हिस्सा हैं. उनका स्वभाव बहुत अच्छा है, वह बहुत शांत हैं, बहुत धैर्यवान हैं. इसलिए हमने उन्हें कप्तान के रूप में चुना.’’ धोनी ने कहा,, ‘‘मुझे याद है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले, मैंने उनसे यह भी कहा था, अगर मैं आपको सलाह देता हूं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको इसका पालन करना होगा. मैं जितना संभव हो सके दूर रहने की कोशिश करूंगा. बहुत से लोगों को लगा कि मैं पर्दे के पीछे से फैसले कर रहा था. लेकिन सच तो यह है कि वह 99 फीसदी फैसले ले रहे थे.’’

एक अन्य खिलाड़ी जिसके साथ धोनी का गहरा रिश्ता है, वह हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली. धोनी ने कहा कि उनका रिश्ता पिछले कुछ वर्षों में दोस्ती में बदल गया है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह रिश्ता पहले एक कप्तान और एक युवा खिलाड़ी के बीच था लेकिन समय के साथ हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए. अब हम दोनों कप्तान नहीं हैं और इसलिए हमें मैच से पहले बात करने का अधिक समय मिलता है.’’’ धोनी ने आईपीएल की क्षेत्रीय ओं में कमेंट्री के फैसले का समर्थन किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Pitch Report: एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Preview: एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Weather Update: आज चेन्नई में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त