नयी दिल्ली, तीन मई टाइटन कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 771 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 736 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि उसकी कुल आय बीते वित्त वर्ष जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 11,472 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान तिमाही में 9,419 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 3,496 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 3,274 करोड़ रुपये था।
पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 47,501 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 38,675 करोड़ रुपये थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY