एजेंसी न्यूज

अश्लील मैसेज भेजने के मामले की जांच के बीच टिम पेन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ी

एक सहकर्मी को अपनी अश्लील तस्वीर और भद्दे मैसेज भेजने के मामले की क्रिकेट आस्ट्रेलिया द्वारा जांच के बीच आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को कप्तानी छोड़ दी . कुछ सप्ताह बाद ही आस्ट्रेलिया को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड से एशेज श्रृंखला खेलनी है .

अश्लील मैसेज भेजने के मामले की जांच के बीच टिम पेन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

होबार्ट, 19 नवंबर : एक सहकर्मी को अपनी अश्लील तस्वीर और भद्दे मैसेज भेजने के मामले की क्रिकेट आस्ट्रेलिया द्वारा जांच के बीच आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को कप्तानी छोड़ दी . कुछ सप्ताह बाद ही आस्ट्रेलिया को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड से एशेज श्रृंखला खेलनी है .

रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट तस्मानिया की एक महिला कर्मचारी ने दावा किया है कि पेन ने उन्हें अपने जननांगो की तस्वीर के साथ अश्लील मैसेज भेजे . पेन आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा बने रहेंगे . उन्होंने कहा ,‘‘ यह बहुत कठिन फैसला है लेकिन मेरे , मेरे परिवार और क्रिकेट के लिये सही है .’’ यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर Matthew Wade का खुलासा, अगले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद लेंगे संन्यास

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने उस घटना के लिये माफी मांगी थी और आज भी मांगता हूं . मैने अपनी पत्नी और परिवार से भी बात की थी और उनकी माफी तथा सहयोग के लिये शुक्रगुजार हूं .’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2021 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).