देश की खबरें | तिहाड़ जेल के अधीक्षक कोरोना से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिहाड़ केंद्रीय जेल संख्या चार के अधीक्षक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जियो

नयी दिल्ली, 19 जून तिहाड़ केंद्रीय जेल संख्या चार के अधीक्षक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने चार जून को बुखार की शिकायत की थी और तब से छुट्टी पर हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के हरियाणा में 525 नए मरीज पाए गए: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 11 जून को उनका वायरस का परीक्षण किया गया और दो दिन बाद आयी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुयी।

महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने कहा, "वह अब ठीक है, लेकिन 27 जून तक उन्हें घर में पृथकवास में रहना है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 142 मौतें, 3827 नए मामले मरीज भी पाए गए.

उन्होंने कहा कि शुक्रवार तक 36 जेल कर्मचारियों और 19 कैदियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

सात कर्मचारी और 16 कैदी बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\