विदेश की खबरें | जानवरों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में ‘टाइगर किंग’ चिड़ियाघर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के कृषि विभाग ने सोमवार को ‘ग्रेटर वीनवुड एक्जॉटिक एनिमल पार्क’ के मालिक जेफ लोव का लाइसेंस 21 दिन के लिए रद्द कर दिया था और इसके बाद इसे आगुंतकों के लिए बंद कर दिया गया।

अमेरिका के कृषि विभाग ने सोमवार को ‘ग्रेटर वीनवुड एक्जॉटिक एनिमल पार्क’ के मालिक जेफ लोव का लाइसेंस 21 दिन के लिए रद्द कर दिया था और इसके बाद इसे आगुंतकों के लिए बंद कर दिया गया।

नेटफ्लिक्स के वृत्तचित्र ‘टाइगर किंग: मर्डर, मेहम एंड मैडनेस’ के बाद चिड़ियाघर की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के रेल मंत्री Sheikh Rasheed ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी, बोले असम तक है टारगेट, मुसलामनों को नहीं होगा नुकसान.

गार्विन काउंटी शेरिफ कार्यालय और यूएसडीए के आधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की।

‘केएफओआर-टीवी’ की खबर के अनुसार जेफ लोव ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि गलत आरोपों के आधार पर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था, इसलिए मैं राष्ट्रपति बना.

उन्होंने कहा कि वह टेलीविजन की शूटिंग तथा ‘स्ट्रीमिंग’के लिए एक नया पार्क खोलने की योजना बना रहे हैं।

लोव न कहा, ‘‘ आश्वासन देता हूं कि सभी जानवरों की उत्कृष्ट देखभाल जारी रहेगी।’’

‘कैप्टिव एनिमल लॉ एनफोर्समेंट’ के लिए ‘पेटा फाउंडेशन’ की उप महाप्रबंधक ब्रिटनी पीट ने कहा कि ‘पेटा’ चाहता है कि वहां प्रातड़ित हो रहे सभी जानवरों को उचित केन्द्रों में पहुंचाया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\