देश की खबरें | चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापना दिवस पर तिब्बती प्रदर्शनकारियों ने चीन विरोधी बैनर लगाए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 23 जुलाई तिब्बती प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के 99 वें स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को धर्मशाला में एक बैनर लगाकर पार्टी की आलोचना की।

स्टूडेंट्स फॉर फ्री तिब्बत (एसटीएफ) के कार्यकर्ताओं ने मैकलॉडगंज शहर में टेम्पल रोड भवन पर 50 फुट लंबा और 30 फुट चौड़ा बैनर लगाकर चीन की सत्तारूढ़ राजनीतिक पार्टी का विरोध किया। सीसीपी की स्थापना 23 जुलाई, 1921 को हुई थी।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र: एक दिन में आए COVID-19 के 9 हजार 895 नए मामले, 298 लोगों की हुई मौत.

बैनर पर नारे लिखे थे.. ‘‘तिब्बत की आजादी, भारत की सुरक्षा’’, ‘‘तिब्बत को अभी आजाद करो’’ और ‘‘चीन मुर्दाबाद।’’

एसटीएफ की राष्ट्रीय निदेशक रेग्जिन शोडेन ने मीडिया से कहा, ‘‘यह तिब्बत, तुर्किस्तान, ताइवान, हांगकांग और दक्षिण मंगोलिया के लोगों लिए बहुत दुखद दिन है क्योंकि सीसीपी ने बल पूर्वक इन क्षेत्रों पर कब्जा करने के लिए उन देशों के लाखों मासूमों की हत्या की है।’’

यह भी पढ़े | आजमगढ़ में मासूम बच्चीयों का रेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि चीन, भारत और अन्य पड़ोसी देशों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। शोडेन ने कहा, ‘‘यह सही वक्त है कि भारत तिब्बत को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दे ताकि चीनी गतिविधियों को रोका जा सके।’’

शोडेन ने कहा, एसटीएफ चीन और अन्य मित्र देशों से अनुरोध करता है कि वे संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के अक्टूबर 2020 में प्रस्तावित सम्मेलन में चीन के लिए मतदान नहीं करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)