देश की खबरें | 200 से अधिक लोगों को प्लाज्मा दान करने के नाम पर ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 20 जुलाई वर्तमान कोविड-19 महामारी के दौरान अपराध की इस तरह की पहली घटना में, हैदराबाद में कोरोना वायरस रोगियों के लिए प्लाज्मा दान करने और दवा की व्यवस्था करने का वादा कर 200 से अधिक लोगों को ठगने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया।

प्लाज्मा थेरेपी के तहत ठीक हुए मरीजों के शरीर से प्लाज्मा लेकर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में चढ़ाया जाता है।

यह भी पढ़े | तेलंगानाः पुलिस ने एक ऐसे शख्स को किया गिरफ्तार जो रिकवर हुआ मरीज बनकर प्लाजमा दान करने के नाम करता था ठगी.

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने प्लाज्मा की मांग को भुनाने का फैसला किया।

पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आरोपी ने प्लाज्मा की जरुरत वाले लोगों की तलाश करने के लिए अलग-अलग सोशल नेटवर्किंग ऐप का सहारा लिया। वह खुद को कोरोना से ठीक होने वाले व्यक्ति के रूप में पेश कर फोन से लोगों से संपर्क करता था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कोरोना से अब तक 1192 मौतें, 1924 नए मामले: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उसके बाद आरोपी उस व्यक्ति से प्लाज्मा भेजने के लिए कुछ पैसे देने का अनुरोध करता था।

पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान एप्लिकेशन के माध्यम से धन प्राप्त करने के बाद, वह उनसे संपर्क करना बंद कर देता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)