जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग जिले में सेना और पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान 3 आतंकी ढेर, तलाश अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर जिले के खुल चोहार में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया.
श्रीनगर, 29 जून: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर जिले के खुल चोहार में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया.
अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए.
3 terrorists killed in J-K's Anantnag encounter
Read @ANI Story | https://t.co/ZVE6FReVMT pic.twitter.com/EzpSNYqQKr
— ANI Digital (@ani_digital) June 29, 2020
अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 08:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

