देश की खबरें | गौतमबुद्धनगर जिले में वाइल्ड लाइफ के दो कैमरामैन से लूटपाट मामले में तीन छात्र गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उप्र), 30 अगस्त गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थाने के अंतर्गत धनोरी वेंटलैंड (दलदली भूमि) में वाइल्ड लाइफ के दो कैमरामैनों के साथ 22 अगस्त को हुई मारपीट व लूट के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन छात्रो को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि 22 अगस्त को थाना दनकौर क्षेत्र के धनोरी वेटलैंड में वाइल्ड लाइफ के कैमरामैन नरेंद्र कोहली व श्याम भागरा सारस के प्रजनन पर वृत्तचित्र बनाने गए थे। ये लोग वहां पर शूटिंग कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पर आए और हथियार के बल पर मारपीट की और उनका कीमती कैमरा लूट लिया।

यह भी पढ़े | Flood In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद और अन्य जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण.

अपर उपायुक्त ने बताया कि बदमाशों व उनकी मोटरसाइकिल की तस्वीर वाइल्ड लाइफ कैमरामैन की कार में लगे कैमरे में कैद हो गई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वीडियो फुटेज, सोशल मीडिया सर्विलांस विधि के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की और घटना में शामिल तीनों बदमाशों को आज गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के दो हजार 924 नए मामले दर्ज, 10 संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के नाम दीपक,प्रमोद और दीपेंद्र पुत्र सुनील है और वे बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पांडे ने बताया कि तीनों बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है।

पुलिस ने इनके पास से लूटा गया करीब पांच लाख रुपये कीमत का कैमरा व लेंस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा देसी तमंचा बरामद किया है।

पांडे ने बताया कि इन्होंने मौज मस्ती के लिए रुपये की व्यवस्था करने के लिए लूटपाट को अंजाम दिया था।

उन्होंने बताया कि अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने उक्त घटना का खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)