देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में मंदिर के रथ से शेरों की तीन प्रतिमाएं गायब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में अंतर्वेदी मंदिर के रथ के जलने की घटना से उत्पन्न विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि विजयवाड़ा स्थित प्रसिद्ध कनक दुर्गा मंदिर के रथ पर मौजूद शेरों की तीन प्रतिमाएं गायब हो गईं जिससे एक और विवाद खड़ा हो गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 16 सितंबर आंध्र प्रदेश में अंतर्वेदी मंदिर के रथ के जलने की घटना से उत्पन्न विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि विजयवाड़ा स्थित प्रसिद्ध कनक दुर्गा मंदिर के रथ पर मौजूद शेरों की तीन प्रतिमाएं गायब हो गईं जिससे एक और विवाद खड़ा हो गया है।

विपक्षी दलों ने रथ से शेरों की प्रतिमाएं गायब होने को लेकर वाई एस जगनमोहन रेड्डी सरकार पर हमला बोला है। वहीं, धर्मादा मंत्री वेलमपल्ली श्रीनिवास राव ने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से रथ का कभी इस्तेमाल नहीं किया गया।

यह भी पढ़े | Balli Durga Prasad Rao Dies: तिरुपति के लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव का निधन, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख.

वेलमपल्ली ने कहा कि मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है।

विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी ने मांग की कि धर्मादा मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए और मंदिर के कार्यकारी अधिकारी को निलंबित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | SSLC Supplementary Exams 2020: कर्नाटक सरकार 21-28 सितंबर से परीक्षा के दौरान छात्रों के लिए केएसआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की दी अनुमति.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने मंदिर का दौरा किया और रथ का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि रथ पर लगी चार शेरों की प्रतिमाओं में से केवल एक प्रतिमा बची है। इस प्रतिमा में भी दरारें दिख रही हैं।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि शेरों की प्रतिमाएं गायब होने की घटना का तीन दिन पहले पता चला, जब रथ का निरीक्षण किया जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\