मेहसाणा, 23 मई गुजरात के मेहसाणा जिले में शुक्रवार सुबह एक मकान को गिराने के दौरान दीवार के अचानक ढ़ह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक तरुण दुग्गल ने कहा कि यह घटना विजापुर तहसील के सुंदरपुर गांव में हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ की दीवार अचानक मजदूरों पर गिर गई। घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया।’’
उन्होंने कहा कि विजापुर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ग्रामीण बचाव के लिए पहुंचे और मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बड़ी मशीन का इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा कि बाबू भूरिया (45), रंजीत ठाकोर (40) और जीतेंद्र चौहान (25) की मौके पर ही मौत हो गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि यह मकान अश्विन पटेल का था, जिन्होंने अपना पुराना मकान गिराने के लिए मजदूरों को काम पर रखा था, क्योंकि वह नया मकान बनाना चाहते थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY